पूर्व कृषि मंत्री का बेटा फायरिंग में गिरफ्तार

नवभारतटाइम्स.कॉम

कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा में पंजाब के प्रॉपर्टी डीलर को गोली मारने के मामले में पूर्व कृषि मंत्री जसविंदर सिंह संधू के बेटे गगनजोत संधू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में इस्तेमाल बंदूक भी बरामद हुई है। आरोपी ने बताया कि प्रॉपर्टी डीलर ने उनके खेत में दीवार बनाई थी।

पूर्व कृषि मंत्री का बेटा फायरिंग में गिरफ्तार

NBT न्यूज,कुरुक्षेत्र

कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा में पंजाब के प्रॉपर्टी डीलर को गोली मारने के मामले में मंगलवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी गगनजोत संधू के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल बंदूक बरामद की। आरोपी के पिता जसविंदर सिंह संधू हरियाणा सरकार में कृषि मंत्री थे।

पुलिस ने आरोपी गगनजोत से घटनास्थल की निशानदेही भी करवाई। उधर, आरोपी गगनजोत की पुलिस को दी शिकायत सामने आई है। आरोपी ने बताया कि संदीप ने उनके खेत में दीवार बनाई थी।