गेहूं की खरीद आज से शुरू

नवभारतटाइम्स.कॉम

हरियाणा में एक अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू हो रही है। प्रदेश की अनाज मंडियों को तैयार कर लिया गया है। मंडियों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। खरीद बायोमेट्रिक आधारित होगी। किसानों को गेट पास जारी करते समय वाहन नंबर और फोटो देना अनिवार्य होगा। यह व्यवस्था किसानों की सुविधा के लिए की गई है।

गेहूं की खरीद आज से शुरू

NBT न्यूज, चंडीगढ़ : गेहूं की फसल की खरीद एक अप्रैल से शुरू होगी। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर ने मंगलवार को कहा कि गेहूं खरीद 2026-27 के मद्देनजर प्रदेश की अनाज मंडियों को तैयार कर लिया गया है। मंडी परिसर में साफ सफाई सुविधा का खास ख्याल रखा जा रहा है। नागर ने बताया कि मंडियों में बायोमेट्रिक आधारित खरीद होगी। सरकार ने किसान या उनके द्वारा मनोनीत तीन उत्तराधिकारियों से केवल एक का ही बायोमेट्रिक सत्यापन अनिवार्य किया है।

मंडियों की जिओ फेंसिंग की गई है मंडी के जिओ फेंसिंग किए गए क्षेत्र के भीतर किसान की उपस्थिति को सत्यापित किया जाएगा, किसानों को गेट पास जारी करते समय, वाहन के फोटो के साथ साथ वाहन नंबर देना भी अनिवार्य कर दिया गया है। वह अपने वाहन पर पेंट या हाथ से एक कागज लिखकर भी चिपका सकता है।