NBT न्यूज, चंडीगढ़ हरियाणा में बुधवार से तीन श्रेणियों के सर्टिफिकेट की मान्यता समाप्त हो जाएगी। अब विभिन्न भर्तियों में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को नए प्रमाण पत्र बनवाने होंगे। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन ने मंगलवार को बताया कि हरियाणा में आरक्षण का लाभ लेने वाले सभी अभ्यर्थियों के लिए एक अप्रैल 2026 से एक नया चरण शुरू हो रहा है। वित्त वर्ष 2025-26 समाप्त हो रहा आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि हरियाणा सरकार ने हाल ही में जनवरी 2026 में आय सीमा 6 लाख से बढ़ाकर 8 लाख की थी। अगर आपने जनवरी में भी सर्टिफिकेट बनवाया था, तो भी वह भी 31 मार्च तक ही मान्य है। युवाओं को एक अप्रैल 2026 के बाद फ्रेेश सर्टिफिकेट के लिए आवेदन करना होगा। यह सर्टिफिकेट ग्रुप सी, ग्रुप डी और एचपीएससी की सभी भर्तियों के लिए पूरे साल मान्य होगा।




