NBT न्यूज, जींद : नरवाना में हिसार-चंडीगढ़ नैशनल हाइवे के पास तेज रफ्तार कंटेनर की टक्कर से मंगलवार को बाइक सवार महिला की मौत हो गई। जबकि उसका पति घायल हो गया। पुलिस ने कंटेनर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव चरथावल यूपी निवासी सुनील ने मंगलवार को पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी बीमार पत्नी सुलेखा को दवाई दिलाने टोहाना जा रहा था।




