NBT न्यूज, हिसार : अपराधों पर अंकुश लगाने और कानून व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से मंगलवार को हांसी पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर विशेष अभियान चलाया। इस दौरान सघन नाकाबंदी कर कुल 662 वाहनों की जांच की गई, जिनमें से यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 145 वाहनों के चालान किए गए।
पुलिस ने मंगलवार को बताया कि एसपी विनोद कुमार के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। पुलिस टीमों ने विभिन्न जगहों पर नाके लगाकर संदिग्ध वाहनों को रोककर गहन जांच की। इस दौरान वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन और बीमा सहित सभी आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई।




