NBT न्यूज,यमुनानगर : शहर में INLD के पूर्व विधायक दिलबाग सिंह की प्लाइवुड फैक्ट्री पर सोमवार की देर रात अंधाधुंध फायरिंग की। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि सोमवार की रात करीब 10 बजे जठलाना स्थित कंपनी के गेट पर दो बाइक सवार युवकों ने अचानक हमला बोल दिया। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि दोनों बदमाशों के चेहरे ढके हुए थे। उनके हाथों में हथियार थे। आते ही उन्होंने फैक्ट्री गेट को निशाना बनाते हुए लगातार करीब आठ राउंड गोलियां चलाईं। गोलियां गेट को चीरते हुए अंदर खड़े ट्रक तक जा पहुंची। अफरा-तफरी मच गई।



