nNBT न्यूज, बाराबंकी: मोहम्मदपुर खाला थाना के घाघसी स्थित मस्जिद में युवती से रेप के आरोपित मौलाता को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इंस्पेक्टर आशुतोष मिश्रा ने बताया कि मंगलवार को पीड़िता ने केस दर्ज करवाते हुए आरोप लगाया कि 3 मार्च की शाम को मौलाना मोहम्मद रेिहान ने बहाने से मस्जिद में बुलाया था। इसके बाद रेप किया और विरोध करने पर निकाह का वादा किया था। हालांकि बाद में इनकार कर दिया था।
फंदे से लटका मिला युवती का शव : जहांगीराबाद के देवकलिया में सोमवार देर शाम सुनीता गौतम (35) का शव घर में फंदे से लटकता मिला। पिता रघुनाथ ने बताया कि बेटी सुनीता की शादी कोठीडीह निवासी संदीप से की थी। दोनों के तीन बच्चे हैं। करीब दो साल पहले संदीप से मनमुटाव के बाद वह मायके आ गई। सोमवार को सुनीता की मां खेत पर गई थी। पड़ोसी की बच्ची ने देर शाम सुनीता को फंदे से लटका देख सूचना दी थी।




