खेत में सिंचाई को लेकर विवाद, दो भाइयों पर फावड़े से हमला

नवभारतटाइम्स.कॉम

सैदपुर गांव में सिंचाई को लेकर दो भाइयों पर फावड़े से हमला हुआ। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश जारी है। यह घटना खेत में पानी को लेकर हुई।

brothers brutally attacked with shovels in irrigation dispute two seriously injured

n NBT न्यूज, मोदीनगर

सिंचाई के पानी को लेकर गांव सैदपुर में हिंसक घटना हुई। यहां खेत में सिंचाई कर रहे दो सगे भाइयों पर फावड़े से जानलेवा हमला किया गया। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव सैदपुर निवासी रणजीत सिंह के अनुसार, उनके बेटे अमित और जोनी खेत में सिंचाई के लिए पानी खोल रहे थे। इसी दौरान कुछ पड़ोसी पहुंचे और पानी खोलने का विरोध करने लगे। इस पर गाली-गलौज शुरू हो गई।मामला मारपीट में बदल गया। आरोप है कि हमलावरों ने फावड़े से ताबड़तोड़ वार किए। अमित के सिर पर जोरदार हमला किया गया, जिससे वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा। वहीं, जोनी को भी बुरी तरह पीटा। घटना के दौरान शोर सुनकर आसपास के किसान मौके पर पहुंचे, लेकिन आरोपी वहां से फरार हो गए। दोनों घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने रणजीत सिंह की तहरीर पर गांव सैदपुर निवासी पिंकू, ज्ञानेंद्र, कालू और सुमित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसीपी मोदीनगर भाष्कर वर्मा ने बताया कि आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।