सड़क हादसे में घायल युवक ने तोड़ा दम

नवभारतटाइम्स.कॉम

गुड़गांव में दिल्ली-जयपुर हाइवे पर एक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। नाहरपुर रूपा के पास बाइक की टक्कर लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। इलाज के दौरान उसकी जान चली गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना 26 मार्च को हुई थी।

delhi jaipur highway tragic road accident youth dies in bike collision investigation begins

n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव: दिल्ली-जयपुर हाइवे के सर्विस रोड पर नाहरपुर रूपा के पास बाइक की टक्कर लगने से घायल युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बागपत के सचिन ने बताया कि उनका छोटा भाई राहुल शर्मा कादीपुर में किराए पर रहता था और गाड़ी चलाता था। 26 मार्च को सुबह करीब 9:40 बजे राहुल अपनी बाइक से ड्यूटी के लिए नाहरपुर रूपा की ओर जा रहा था। जब वह श्रीराम एमएचई इंडस्ट्रियल सॉल्यूशन के सामने पहुंचा, तो सामने से आ रही एक अन्य बाइक के चालक ने लापरवाही से राहुल की बाइक को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि राहुल को गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद उसके दोस्त दीपक चौहान ने राहगीरों की मदद से उसे तुरंत आयुष्मान अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचे और राहुल को सफदरजंग अस्पताल, दिल्ली ले गए। गंभीर चोटों के कारण इलाज के दौरान राहुल की माैत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।