n NBT रिपोर्ट, गाजियाबाद : विजयनगर क्षेत्र के सेक्टर-9 स्थित एक जूलर की दुकान का शटर उखाड़कर चोरी करने वाले दो शातिरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी की 15 अंगूठी समेत चांदी व तांबे का काफी सामान और एक बाइक बरामद की है। एसीपी कोतवाली उपासना पांडेय ने बताया कि 25 मार्च की देर रात दो शातिरों ने विजयनगर में एक दुकान का शटर उखाड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। मामले में विजय सोनी ने विजयनगर थाने में केस दर्ज कराया। जांच के दौरान दो शातिरों को पुलिस टीम ने आइपीएम कॉलेज अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए शातिर बागपत बड़ौत के गांव बरसिया निवासी निशांत कुमार उर्फ गोलू और अमरोहा के गजरौला निवासी अकील है। दोनों हाल में नोएडा सेक्टर 63 में रहते हैं। चोरी के सामान को बेचने की फिराक में घूम रहे थे।




