फर्जी दस्तावेज तैयार कर मकान कब्ज़ाने का आरोप

नवभारतटाइम्स.कॉम

गाजियाबाद में फर्जी दस्तावेजों से मकान पर कब्जा करने का मामला सामने आया है। फरमान नाम के व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने एक मकान खरीदा था। हैदर अंसारी और अन्य लोगों पर फर्जी बैनामा तैयार कर मकान हड़पने की कोशिश का आरोप है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ghaziabad attempt to seize house with fake documents police register case

n NBT रिपोर्ट, गाजियाबाद : नगर कोतवाली क्षेत्र में फर्जी दस्तावेजों के सहारे मकान पर कब्जा करने के प्रयास का मामला सामने आया है। मामले में पीड़ित ने पुलिस आयुक्त से शिकायत कर नगर कोतवाली में हैदर अंसारी, जय मुनेश, मुस्तुफा, मौ. जाहिद अंसारी और रोहित प्रभाकर के खिलाफ केस दर्ज कराया है। शिकायत में जस्सीपुरा निवासी फरमान ने बताया कि उन्होंने 29 दिसंबर 2025 को दिवंगत दया रानी किन्नर की बेटी गीता से 108 वर्गगज का दो मंजिला मकान बैनामा कराकर खरीदा था। 18 जनवरी 2026 को अपने नाम से बिजली कनेक्शन भी लगवा लिया। कुछ समय बाद लालटेन फैक्ट्री निवासी हैदर अंसारी ने फर्जी दस्तावेज तैयार किए। 30 जनवरी को फर्जी बैनामा तैयार कर मकान हड़पने की कोशिश की गई। आरोपी पहले भी संपत्तियों पर अवैध कब्जे के मामलों में संलिप्त रहे हैं। एसीपी कोतवाली उपासना पांडेय का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है।