n NBT रिपोर्ट, गाजियाबाद : सिहानी गेट क्षेत्र में अग्रसेन भवन के सामने वाहन की टक्कर लगने से स्कूटी सवार दंपती और उनके बच्चे घायल हो गए। हादसे में महिला के हाथ की हड्डी टूट गई और पति व बच्चे घायल हो गए। हादसा 27 मार्च की रात करीब साढ़े नौ बजे का है। मामले में योगेंद्र ने 29 मार्च को सिहानी गेट थाने में केस दर्ज कराया है। शिकायत में पुलिस लाइन के गेट 2 के सामने स्थित हरसांव एन्क्लेव निवासी योगेंद्र ने बताया कि वह पत्नी दीपशिखा और दो बच्चों के साथ स्कूटी पर अग्रसेन भवन के सामने से पुराने बस अड्डे की ओर जा रहे थे। तभी पीछे से तेज रफ्तार में आए वाहन ने उनको टक्कर मार दी। उनकी पत्नी के दाएं हाथ की हड्डी टूट गई।




