युवक ने फांसी लगाकर दी जान

नवभारतटाइम्स.कॉम

गाजियाबाद के विजयनगर क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई है। प्रताप विहार में शिव कुमार नाम के 38 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। परिजनों को सुबह घटना की जानकारी मिली। पुलिस को सूचित किया गया। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

ghaziabad youth commits suicide by hanging in pratap vihar family informs police

n NBT रिपोर्ट, गाजियाबाद : विजयनगर क्षेत्र के प्रताप विहार में एक युवक ने फंदा लगाकर स्यूसाइड कर लिया। परिजनों को मंगलवार सुबह घटना का पता चला, तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। एसीपी कोतवाली उपासना पांडेय ने बताया कि मंगलवार सुबह साढ़े छह बजे पीआरवी पर स्यूसाइड की सूचना मिली। मौके पर पुलिस पहुंची तब तक परिजनों ने युवक के शव को फंदे से उतार लिया था। युवक की पहचान शिव कुमार(38) पुत्र छंगा कुमार के रूप में हुई। परिजन की मदद से एमएमजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके से कोई स्यूसाइड नोट नहीं मिला।