n NBT न्यूज, झज्जर : बरसों पहले खरीदे गए प्लॉट की रजिस्ट्री न होने से परेशान महिला ने प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। दरअसल मांडोठी गांव की जगपति ने 2011 में झज्जर के एक शख्स से 300 गज का प्लॉट खरीदा था। आरोप है आज तक प्लॉट की रजिस्ट्री नहीं हुई। पीड़िता का कहना है कि डीसी भी मान चुके हैं कि फ्रॉड हुआ है और जांच डीसीपी को सौंपी है, लेकिन समाधान नहीं हो रहा। बता दें महिला ने कुछ दिन पहले मंत्री श्याम सिंह राणा के काफिले को रोककर समस्या बताई थी। आरोप है कि हर बार एक दफ्तर से दूसरे दफ्तर भेज दिया जाता है। वह मंगलवार को भी डीसी कार्यालय पहुंची थी। समाधान शिविर में शिकायत रखी, लेकिन वहां से उसे पुलिस थाने के पास भेज दिया गया।




