बातों में उलझाकर आॅटो में बैठी महिला की चेन उड़ाई, दो गिरफ्तार

नवभारतटाइम्स.कॉम

ऑटो में सफर के दौरान एक महिला को बातों में फंसाकर उसकी सोने की चेन चोरी कर ली गई। पुलिस ने इस मामले में ऑटो चालक अनिकेत और एक महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने चोरी की गई चेन को फाइनेंस कंपनी में गिरवी रखकर पैसे आपस में बांट लिए थे।

two arrested for snatching womans chain by trapping her in conversation in auto chain worth 120 lakh pawned

n NBT न्यूज, फरीदाबाद

ऑटो में सफर के दौरान महिला को बातों में उलझाकर उसके गले से सोने की चेन चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने चोरी की गई चेन को फाइनेंस कंपनी में गिरवी रखकर पैसे आपस में बांट लिए थे। पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक सेक्टर-62, निवासी एक महिला ने थाना आदर्श नगर में शिकायत दी थी कि 16 जनवरी को वह बल्लभगढ़ से अपने घर जाने के लिए ऑटो में बैठी थी। ऑटो में उसके साथ दो अन्य महिलाएं भी सवार थीं। घर पहुंचने पर उसे पता चला कि उसके गले से सोने की चेन चोरी हो चुकी है। शिकायत के आधार पर थाना आदर्श नगर में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच करते हुए क्राइम ब्रांच सेक्टर-85 की टीम ने 29 मार्च को कार्रवाई करते हुए गांधी कॉलोनी निवासी ऑटो चालक अनिकेत और फरीदाबाद निवासी एक महिला को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी आपस में पड़ोसी हैं और इनके साथ एक अन्य महिला भी इस वारदात में शामिल है। तीनों मिलकर ऑटो में सवार होते थे और मौका मिलने पर यात्रियों को निशाना बनाते थे। शिकायतकर्ता के ऑटो में बैठने पर आरोपी महिला ने उसे बातचीत में उलझा लिया और उसके गले से चेन काटकर ऑटो चालक अनिकेत को दे दी। इसके बाद अनिकेत ने चोरी की गई चेन को मुथूट फाइनेंस में करीब 1.20 लाख रुपये में गिरवी रख दिया और मिली रकम आपस में बांट ली।