समाज बदलने की बात सब करते हैं, पर...

नवभारतटाइम्स.कॉम

भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक पर लखनऊ में एक भव्य आयोजन हुआ। इस अवसर पर जरूरतमंद दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकल और वीलचेयर बांटी गईं। केजीएमयू के चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने अहिंसा, सत्य और करुणा के संदेश को प्रासंगिक बताया। कवि सम्मेलन में समाज को बदलने के लिए स्वयं से शुरुआत करने की बात कही गई।

bhandara organized in lucknow on lord mahavir jayanti tricycles distributed to the needy

n NBT न्यूज़, चौक: भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक के अवसर पर अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद , उत्तर प्रदेश ने गुरुवार को चौक कोतवाली के निकट भंडारा लगवाया। मीडिया प्रभारी सिद्धार्थ जैन ने बताया कि आयोजन में श्री नेमिनाथ महिला मंडल, डालीगंज जैन समाज व पूरे लखनऊ के जैन समाज के लोगों ने सहयोग किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पंकज सिंह (विधायक, नोएडा), महापौर सुषमा खर्कवाल व क्षेत्रीय पार्षद अनुराग मिश्रा मौजूद रहे।

मुख्य अतिथि ने कहा कि भगवान महावीर स्वामी का संदेश अहिंसा, सत्य और करुणा आज के समय में और भी अधिक प्रासंगिक है। इसके बाद अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में प्रताप फौजदार ने सुनाया हंसते-हंसते सच कह जाना ही कविता की असली ताकत है। वहीं आदित्य जैन ने सुनाया कि समाज बदलने की बात सब करते हैं, पर खुद को बदलना जरूरी है। इस दौरान 17 जरूरतमंद दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकल व वीलचेयर वितरित की गई। केजीएमयू के चिकित्सकों डॉ. दिव्यानारायण उपाध्याय, डॉ. समीर मिश्रा, डॉ. अर्पित सिंह, प्रो. डॉ. अनिल कुमार गुप्ता व शगुन सिंह को सम्मानित किया गया। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ एसीपी चौक राजकुमार सिंह व इंस्पेक्टर चौक नागेश उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर आदीश जैन, वीर कुमार जैन, संजीव जैन ‘बच्चू’, रितेश जैन, नीतिश जैन, बृजेश जैन, बंटी जैन, शुभचंद जैन, सिद्धार्थ जैन, प्रभात जैन, राजेश जैन मौजूद रहे।