‘शिक्षा के केंद्र लूट का अड्डा बने’

नवभारतटाइम्स.कॉम

हरियाणा के चार विश्वविद्यालयों में एसीबी की जांच शुरू हो गई है। राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि शिक्षा के केंद्र अब लूट के अड्डे बन गए हैं। डीक्रस्ट मुरथल में छात्रों के फंड में 50 करोड़ का फर्जीवाड़ा हुआ है। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में नॉन टीचिंग स्टाफ की भर्तियों में घोटाला सामने आया है।

loot and corruption in haryana universities serious allegations by surjewala

NBT न्यूज, चंडीगढ़ : चार विश्वविद्यालयों में एसीबी की ओर से जांच शुरू किए जाने पर राज्य सभा सांसद रणदीप सुरजेवाला ने गुरुवार को कहा कि हरियाणा में शिक्षा के केंद्र अब लूट और भ्रष्टाचार के अड्डे बन गए हैं। डीक्रस्ट मुरथल में प्राइवेट बैंकों के साथ सेटिंग के बाद छात्रों के फंड में 50 करोड़ का फर्जीवाड़ा हुआ है। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में नॉन टीचिंग स्टाफ की भर्तियों में बड़ा घोटाला हुआ है। एसकेएयू कुरुक्षेत्र में दलितों और पिछड़ों के अधिकारों का हनन किया गया है।