Faridabad Bloody Clash Between Two Families Over Sewer Cleaning Swords spades Used Three Injured
सीवर की सफाई को लेकर झगड़ा
नवभारतटाइम्स.कॉम•
फरीदाबाद के जवां गांव में सीवर की सफाई को लेकर दो परिवारों के बीच हिंसक झड़प हुई। इस झगड़े में तलवार, फावड़े और डंडों का प्रयोग किया गया। हमले में एक ही परिवार के तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मामले की जांच जारी है।
n NBT न्यूज, फरीदाबाद : छांयसा थाना क्षेत्र के जवां गांव में बुधवार दोपहर सीवर की सफाई को दो परिवारों के बीच झगड़ा हो गया। आरोप है कि झगड़े के दौरान तलवार, फावड़ा और डंडों का इस्तेमाल किया गया। इस हमले में एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंची और घायलों को बीके अस्पताल पहुंचाया।