Jind Car Collides With Grill On Delhi katra Highway One Dead Two Injured
हाइवे पर ग्रिल से भिड़ी कार, मौत
नवभारतटाइम्स.कॉम•
जींद के पास दिल्ली-कटरा नैशनल हाइवे पर एक दर्दनाक हादसा हुआ। एक कार अनियंत्रित होकर ग्रिल से जा टकराई। इस दुर्घटना में कार सवार गुरपाल की मौके पर ही मौत हो गई। उनके चचेरे भाई बलजिंदर और दलजीत गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना गुरुवार की सुबह हुई जब वे दिल्ली जा रहे थे।
NBT न्यूज, जींद : अलेवा खांडा के निकट दिल्ली-कटरा नैशनल हाइवे पर गुरुवार की सुबह कार अनियंत्रित होकर ग्रिल से जा टकराई, जिसमें कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। तरनतारन िवासी गुरपाल, उनके चचेरे भाई बलजिंदर और दलजीत बुधवार रात को दिल्ली जा रहे थे। गुरपाल की मौत हो गई।