n NBT न्यूज, बल्लभगढ़ : छांयसा थाना क्षेत्र में केजीपी हाइवे पर बुधवार देर रात मोहना गांव के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार कंटेनर ने कैंटर को टक्कर मार दी। हादसे में कैंटर चालक की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल भिजवा दिया।
धर्मवीर ने बताया कि उनके भाई दिनेश (30) करनाल से खाली कैंटर लेकर इंदौर जा रहे थे। रात करीब दो बजे केजीपी पर वे कुछ देर के लिए रुके। इसी दौरान पीछे से आए भारत पेट्रोलियम के कंटेनर ने तेज रफ्तार में कैंटर को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद कैंटर डिवाइडर से टकराकर पलट गया और दिनेश वाहन के नीचे दब गए। गंभीर हालत में दिनेश को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। धर्मवीर ने बताया कि हादसे के बाद कंटेनर चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया।




