बेटियां कुछ नहीं कर सकतीं, तोड़ना होगा मिथक

नवभारतटाइम्स.कॉम

मोहिबुल्लापुर स्थित बाल निकुंज इंटर कॉलेज (गर्ल्स विंग) में मेधावी सम्मान समारोह हुआ। मुख्य अतिथि आईपीएस अपर्णा कुमार ने 270 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। उन्होंने छात्राओं को देश का भविष्य बताते हुए 'बेटियां कुछ नहीं कर सकतीं' जैसे मिथक को तोड़ने का आह्वान किया। प्रबंध निदेशक एचएन जायसवाल भी मौजूद रहे। यह आयोजन छात्राओं के लिए प्रेरणादायक रहा।

daughters cant do anything this myth must be broken ips aparna kumar inspires students

n NBT, न्यूज लखनऊ : बाल निकुंज इंटर कॉलेज (गर्ल्स विंग), मोहिबुल्लापुर में गुरुवार को मेधावी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि IPS अपर्णा कुमार ने विभिन्न कक्षाओं के टॉप-10 रैंक हासिल करने वाले 270 छात्र-छात्राओं को शील्ड और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वे ही देश का भविष्य हैं और उन्हें 'बेटियां कुछ नहीं कर सकतीं' जैसे मिथक को तोड़कर आगे बढ़ना चाहिए। प्रबंध निदेशक एचएन जायसवाल मौजूद रहे