डिजिटल अरेस्ट से कैसे बचें, विधि विशेषज्ञों ने दी सीख

नवभारतटाइम्स.कॉम

सी.बी. गुप्ता बी.एस.एस. महाविद्यालय में गुरुवार को 'डिजिटल अरेस्ट एवं विधिक जागरूकता अभियान' हुआ। बी.बी.ए.यू. के विधि विभाग ने कार्यक्रम आयोजित किया। विशेषज्ञों ने छात्रों को साइबर अपराधों से बचने के तरीके बताए। प्राचार्या डॉ. सुधा बाजपेयी ने सतर्कता पर जोर दिया। मुख्य अतिथि डॉ. फिदा हुसैन अंसारी ने अधिकारों के प्रति सजग रहने को कहा।

how to avoid digital arrest legal experts share foolproof security measures

n NBT न्यूज, लखनऊ : तकनीक के दौर में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के लिए गुरुवार को सीबी गुप्ता बीएसएस महाविद्यालय में ‘डिजिटल अरेस्ट एवं विधिक जागरूकता अभियान ’ का आयोजन हुआ। बीबीएयू के विधि विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने छात्रों को तकनीकी सावधानी बरतने के टिप्स दिए। प्राचार्या डॉ. सुधा बाजपेयी ने कहा कि तकनीक से दूरी संभव नहीं, पर सतर्कता अनिवार्य है। मुख्य अतिथि डॉ. फिदा हुसैन अंसारी ने अधिकारों के प्रति सजग रहने पर जोर दिया, वहीं लीगल ऐड क्लीनिक के कोऑर्डिनेटर डॉ. प्रदीप कुमार ने डिजिटल अपराधों से बचाव के व्यावहारिक उपाय बताए। वेंकटेश शुक्ला के संचालन में हुए इस कार्यक्रम में रितिका देशवाल, श्रेयस सहित कई विद्यार्थियों ने प्रस्तुतियों के जरिए डिजिटल अरेस्ट के खतरों को समझाया।