पीटीआई, नई दिल्ली: सरकार ने गुरुवार को सोने, चांदी और प्लैटिनम से बनी सभी चीजों के आयात पर कड़े प्रतिबंध लगा दिए हैं। सरकार के इस फैसले के दायरे में प्राकृतिक या संवर्धित मोती, कीमती और अर्ध-कीमती पत्थर, कीमती धातुएं, नकल वाले गहने और सिक्के शामिल हैं। यह कदम मुख्य रूप से दूसरे देशों के साथ हुए फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) के गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए उठाया गया है। विदेशी व्यापार महानिदेशालय (DGFT) ने एक नोटिफिकेशन जारी कर बताया कि ये पाबंदियां तुरंत प्रभाव से लागू होंगी। पुराने समझौतों का हवाला देकर छूट नहीं मिलेगी।




