नैमिष नगर: ढाई हज़ार किसानों की बैनामे की सहमति

नवभारतटाइम्स.कॉम

एलडीए की नैमिष नगर योजना तेजी से आगे बढ़ रही है। अब तक 150 हेक्टेयर भूमि का बैनामा हो चुका है। 2500 से अधिक किसान 430 हेक्टेयर जमीन देने को सहमत हैं। सितंबर से भूखंडों के लिए पंजीकरण शुरू होगा। योजना से करीब दो लाख लोगों को घर मिलेंगे। प्रभावित गांवों में विकास कार्य भी होंगे।

naimish nagar land registration of 2500 farmers registration to start soon

nNBT न्यूज, लखनऊ: आईआईएम रोड पर विकसित हो रही एलडीए की नैमिष नगर योजना तेजी से आगे बढ़ रही है। योजना के तहत अब तक 150 हेक्टेयर भूमि का बैनामा प्राधिकरण के पक्ष में हो चुका है, जबकि 2500 से अधिक किसानों ने 430 हेक्टेयर जमीन के बैनामे के लिए सहमति पत्र जमा किए हैं।

 योजना प्रभारी संगीता राघव के अनुसार सितंबर से योजना के दो सेक्टरों में भूखंडों के लिए पंजीकरण शुरू किया जाएगा। बीकेटी तहसील के 18 गांवों की करीब 1486 हेक्टेयर भूमि इस योजना में शामिल की जा रही है। अवासीय योजना में करीब दो लाख लोगों को आवासीय सुविधा मिलेगी। साथ ही प्रभावित गांवों में सड़क, जल निकासी, खेल मैदान और अन्य बुनियादी सुविधाएं भी मजबूत की जाएंगी।