nNBT न्यूज अयोध्या : असम के चाय बागानों के श्रमिक पहली बार धार्मिक और सांस्कृतिक यात्रा पर निकले हैं। श्रमिकों का पहला दल रविवार तड़के अयोध्या पहुंचा। वर्षों से सीमित परिवेश में जीवन बिताने वाले कर्मयोगियों के लिए यह यात्रा केवल तीर्थाटन ही नहीं, बल्कि बाहरी दुनिया को करीब से समझने का अवसर भी है। इस पहल के पीछे प्रधानमंत्री की प्रेरणा बताई जा रही है। श्रमिकों को देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों का भ्रमण करवाया जा रहा है। यात्रा के दौरान विभिन्न संस्कृतियों, परंपराओं और ऐतिहासिक स्थलों से परिचित कराया जाएगा। अयोध्या पहुंचने पर दल का प्रशासन और समाजसेवी संगठनों ने स्वागत किया।




