आयोग के चेयरमैन इस संबंध में खेल विभाग के आला अधिकारियों के साथ बैठक कर चुके हैं। जिसमें पंचकूला स्टेडियम में उपलब्ध सुविधाओं को लेकर चर्चा हुई। हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की एक टीम ने खेल स्टेडियम में पहुंचकर तैयारियों का जायजा भी लिया। हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आयोग अलग-अलग कंपनियों से बातचीत करके छाती और हाइट मापने वाली मशीनें मंगवाई गई हैं। वहीं भर्ती अभ्यर्थियों को गर्मी के मौसम में बाहर ठहरने के लिए टैंट की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाए एमटी के लिए सीना और कद मापने की मशीनों के लिए अलग-अलग कंपनियों से टाईअप किया जाएगा। जल्द ही मशीनें आयोग के पास पहुंच सकती हैं। लगातार कई दिन तक पीएमटी की प्रक्रिया चलेगी।





