NBT न्यूज,पानीपत : जिले में शुक्रवार की शाम अचानक तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि हुई। कुराना गांव में एक पेड़ मकान पर गिर गया, जबकि प्रसिद्ध पथरी माता मंदिर का मुख्य द्वार भी क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि इन घटनाओं में कोई जनहानि नहीं हुई।
शाम के समय आए तूफान के कारण गांव कुराना में स्टेडियम वाली सड़क पर स्थित गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के परिसर में खड़ा एक बड़ा सफेदे का पेड़ जड़ से उखड़ गया। यह पेड़ संजू के मकान पर जा गिरा, जिससे मकान को नुकसान पहुंचा। पेड़ की चपेट में वाल्मीकि चौपाल भी आ गई। राहत की बात यह रही कि परिवार गांव से बाहर गयाथा।





