आयोग चेयरमैन ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि अब इंतजार खत्म, पीएमटी 15 अप्रैल 2026 से आयोजित किया जाना संभावित है। पीएमटी के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।
आयोग सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस परीक्षा में करीब ढाई लाख युवा भाग लेंगे। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। खेल विभाग के सहयोग से पंचकूला के सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में बॉस्केटबाल और वॉलीबाल हॉल को आरक्षित किया गया है। वहीं लंबे टेस्ट शेड्यूल के लिए ड्यूटी देने को खेल विभाग से कोच भी मांगे हैं।4500 पुरुष कांस्टेबल और 600 महिला कॉन्स्टेबल भर्ती किए जाएंगे।





