NBT न्यूज, चंडीगढ़ : हरियाणा में स्कूली बच्चों को मिलने वाली मुफ्त बस सफर सुविधा को लेकर चल रही अटकलों पर राज्य सरकार ने विराम लगा दिया है। राज्य सरकार ने विद्यार्थी परिवहन सुरक्षा योजना को अगले वित्त वर्ष 2026-27 में भी जारी रखने का फैसला लिया है। शिक्षा विभाग ने सभी जिला और मौलिक शिक्षा अधिकारियों को शनिवार को आवश्यक निर्देश जारी किए।
योजना के तहत कक्षा पहली से 12वीं तक के विद्यार्थियों को मुफ्त यातायात की सुविधा दी जाती है। जिन्हें स्कूल पहुंचने के लिए तय दूरी से अधिक सफर तय करना पड़ता है।




