गेहूं खरीद के नए नियमों से नाराज़, मंडी के गेट पर जड़ दिया ताला

नवभारतटाइम्स.कॉम

जींद जिले में गेहूं खरीद के नए नियमों के खिलाफ किसानों और आढ़तियों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कपास मंडी में एकत्र होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। नए नियमों के तहत हर चक्कर में किसान का ट्रैक्टर नंबर और फोटो अनिवार्य है। इससे जाम लगने की आशंका है। उन्होंने नियमों को तुरंत रद्द करने की मांग की।

गेहूं खरीद के नए नियमों से नाराज़, मंडी के गेट पर जड़ दिया ताला

NBT न्यूज, जींद

जिले में गेहूं खरीद के नए नियमों के खिलाफ किसानों और आढ़तियों ने शनिवार को प्रदर्शन किया। शनिवार की दोपहर कपास मंडी में आढ़ती एकत्रित हुए। उन्होंने गेहूं की खरीद के नए नियमों पर विरोध जताते हुए रोष जाहिर किया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर नए नियमों को तुरंत प्रभाव से रद्द करने की मांग की गई। उचाना मंडी गेट पर ताला लगा कर रोष प्रकट किया। नए नियम के तहत हर चक्कर में किसान को आना होगा। पहले किसान का ट्रैक्टर नंबर, फोटो चाहिए। नए नियम से जाम लग जाएगा, जिससे हाइवे और अन्य मार्ग बंद हो जाएंगे।