NBT न्यूज,कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र से एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) अंबाला की टीम ने महिला हेल्प डेस्क की इंचार्ज को शुक्रवार को 33 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में रंगे हाथों पकड़ा। शर्मिला पीड़ित से उसके पक्ष में बयान लिखकर मामले को रफा-दफा करने के लिए 50 हजार रुपये की मांग कर रही थी। आखिर में पीड़ित ने जब इतने रुपये देने में असमर्थता दिखाई तो 35 हजार में सौदा तय कर दौ हजार रुपये मौके पर ही ले लिए थे। बाकी रुपये देने के लिए शुक्रवार का दिन तय किया था। पीड़ित ने एसीबी से संपर्क कर उन्हें पकड़वाया।




