5500 कॉन्स्टेबलों की भर्ती के लिए 15 अप्रैल से शुरू होगा PMT

नवभारतटाइम्स.कॉम

हरियाणा में पुलिस कांस्टेबल बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश में 5500 कांस्टेबल पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया 15 अप्रैल से शुरू हो रही है। फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (पीएमटी) के लिए 2.70 लाख नौजवान मैदान में हैं। हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन जल्द ही एडमिट कार्ड जारी करेगा।

5500 कॉन्स्टेबलों की भर्ती के लिए 15 अप्रैल से शुरू होगा PMT

NBT न्यूज, चंडीगढ़

हरियाणा में पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए पीएमटी की परीक्षा हेतु युवाओं का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। प्रदेश में 15 अप्रैल से फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (पीएमटी) शुरू होगा। 5500 पदों के लिए 2.70 लाख नौजवान दौड़ में है। हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन जल्द एडमिट कार्ड अपलोड करेगा। कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने शनिवार को सोशल मीडिया एक्स पर इस बारे में जानकारी दी।

हरियाणा सरकार ने हाल ही में पुलिस सिपाही भर्ती निकाली है। हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने 5500 पदों पर पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इससे पहले 5061 पदों पर सबसे बड़ी भर्ती हुई थी ।