2 घंटे से ज्यादा बिजली काटी तो अधिकारियों पर होगी कार्रवाई : विज

नवभारतटाइम्स.कॉम

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने बिजली कटौती पर सख्त रुख अपनाया है। शहरी इलाकों में दो घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों में चार घंटे से अधिक बिजली गुल रहने पर अधिकारियों पर कार्रवाई होगी। ट्रांसफार्मर बदलने और मरम्मत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। बरसात से पहले बिजली लाइनों के आसपास पेड़ों की छंटाई होगी।

action will be taken against officials if electricity is cut for more than 2 hours vij

n NBT न्यूज, गुड़गांव

बिजली कटौती रोकने के लिए प्रदेश के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने शुक्रवार को चंडीगढ़ में ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर हाल में निर्बाध बिजली सप्लाई की जाए। शहरी इलाके में दो और ग्रामीण इलाकों में चार घंटे से ज्यादा बिजली कटौती होने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। विज ने कहा कि अगर तय सीमा से ज्यादा बिजली बाधित होती है तो संबंधित अधीक्षण अभियंताओं पर भी कार्रवाई होगी, गंभीर मामलों में निलंबन भी संभव है।

ऊर्जा मंत्री ने ट्रांसफार्मर बदलने की प्रक्रिया तेज करने, मरम्मत कार्यों के दौरान फील्ड स्टाफ को जरूरी उपकरण और सुरक्षा साधन उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। बरसात से पहले बिजली लाइनों के आसपास पेड़ों की छंटाई सुनिश्चित करने और जलभराव वाले इलाकों में सबस्टेशन नहीं बनाने के आदेश भी जारी किए गए हैं। निर्देश दिए कि अगले तीन महीनों में बिजली चोरी के सभी लंबित मामलों को अदालत में पेश किया जाए। जिन उपभोक्ताओं ने बकाया राशि होने के बावजूद उसी संपत्ति पर नया कनेक्शन लिया है, ऐसे 3 हजार 224 मामलों में जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जाए। बैठक के दौरान मंत्री विज ने अगले एक साल में सभी सरकारी भवनों पर सोलर सिस्टम लगाने का लक्ष्य तय किया गया है, ताकि हरियाणा सोलर ऊर्जा में अग्रणी राज्य बन सके। मंत्री अनिल विज के बिजली सप्लाई के लेकर दिए गए आदेशों का सीधा फायदा शहर की रहेजा नवोदया जैसी सोसायटी की मिलेगा। जिसमें की करोड़ों रुपयों का बिल बकाया होने के चलते निगम ने क्नेशन काट दिया था। हालांकि कोर्ट में मामला लंबित होने और निवासियों की परेशानी को देखते हुए सप्लाई को फिर से शुरू कर दिया गया था।