मिर्जापुर में वकील की गोली मारकर हत् या

Contributed byNBT न्‍यूज|नवभारतटाइम्स.कॉम

मिर्जापुर में शनिवार की सुबह वकील राजीव सिंह की गोली मारकर हत्‍या कर दी गई। दो हमलावर बाइक से आए और रास्‍ते में रोककर सीने में गोली मार दी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। यह वारदात कटरा कोतवाली क्षेत्र के कतवारू का पूरा स्थित सद्भावना नगर कॉलोनी में हुई।

मिर्जापुर में वकील की गोली मारकर हत्‍या

NBT न् यूज, वाराणसी: मिर्जापुर में शनिवार की सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले अधिवक् ता राजीव सिंह की गोली मारकर हत् या कर दी गई। दो हमलवार बाइक से आए और रास् ते में रोककर सीने में तमंचा सटाकर गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई है। वारदात कटरा कोतवाली क्षेत्र के कतवारू का पूरा स्थित सद्भावना नगर कॉलोनी में हुई। अधिवक् ता राजीव सिंह (50) प्रतिदिन की तरह सुबह टहलने निकले थे। टहलकर घर वापस आते समय सद्भावना नगर चौराहे के पास बाइक सवार दो लोगों ने उन् हें रोका। वे कुछ समझ पाते तब तक एक ने तमंचे से उनके सीने में गोली मार दी।