मॉडल संस्कृति स्कूलों की प्रवेश प्रक्रिया में बदलाव

नवभारतटाइम्स.कॉम

गुड़गांव के मॉडल संस्कृति स्कूलों में नए सत्र से दाखिले के नियम बदल गए हैं। अब स्कूल मैनेजमेंट कमिटी (एसएमसी) सीटों का निर्धारण करेगी। एसएमसी कक्षाओं, शिक्षकों और बोर्ड के मानकों के अनुसार सीटें तय करेगी। छठी, नौवीं और 11वीं में दाखिला केवल सीट खाली होने पर ही मिलेगा। प्राइमरी स्कूलों में पहली कक्षा में अधिकतम 30 बच्चे ही पढ़ेंगे।

model sanskriti schools admission rules changed smcs role crucial seat determination now in meeting

n NBT न्यूज, गुड़गांव : नए शैक्षणिक सत्र में मॉडल संस्कृति सीनियर सेकंडरी स्कूलों की एडमिशन प्रक्रिया में बदलाव किया गया है। अब दाखिले में स्कूल मैनेजमेंट कमिटी (SMC) की भूमिका अहम होगी। हर स्कूल में SMC की बैठक के जरिये ही सीटों का निर्धारण किया जाएगा। निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि SMC स्कूल में उपलब्ध कमरों, शिक्षकों की संख्या और संबंधित बोर्ड के मानकों को ध्यान में रखते हुए हर कक्षा की सीटें तय करेगी। छठी, नौवीं और 11वीं में दाखिला केवल सीट उपलब्ध होने पर ही दिया जाएगा। प्राइमरी स्कूलों में पहली कक्षा में अधिकतम 30 स्टूडेंट्स को प्रवेश दिया जाएगा।