nNBT न्यूज, गुड़गांव
नए सत्र में प्रवेश उत्सव को प्रभावी बनाने के लिए शिक्षा विभाग ने प्लान तैयार किया है। दाखिला प्रक्रिया में लापरवाही न हो इसके लिए जिला स्तर पर विशेष निगरानी टीम का गठन किया गया है। जानकारी के अनुसार, क्लस्टर, ब्लॉक और जिला स्तर पर अलग-अलग अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। क्लस्टर स्तर की टीमें सीधे स्कूलों में जाकर बच्चों के रजिस्ट्रेशन और उपस्थिति का आकलन करेंगी। ब्लॉक स्तर की टीमें इन रिपोर्ट्स को एकत्र कर आगे भेजेंगी। जिलास्तर की टीम पूरे डेटा का विश्लेषण कर निर्देश जारी करेगी।
दाखिला अभियान को सफल बनाने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। शिक्षक और स्कूल प्रबंधन कमिटी के सदस्य घर-घर जाकर अभिभावकों से संपर्क भी कर रहे हैं।
शिक्षा विभाग ने हर जिले में ड्रॉपआउट की संख्या को शून्य करने का लक्ष्य तय किया है। इसके लिए विशेष अभियान शुरू किया है।



