भाषा, मुजफ्फरनगर: जिले के खतोली कस्बे में पुलिस दल पर पथराव करने और एक आरोपी की हिरासत से भागने में मदद करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना बुधवार को हुई, जब पुलिस की एक टीम विनोद नामक एक व्यक्ति को हिरासत में लेने के लिए उसके आवास पर गई, जो NDPS ऐक्ट के तहत दर्ज मामले में वांछित है।



