दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, 3 लोगों की मौत

नवभारतटाइम्स.कॉम

फिरोजाबाद के थाना एका क्षेत्र में दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में तीन लोगों की दुखद मौत हो गई। दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मृतकों के परिवारों में मातम पसर गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

firozabad 3 dead 2 seriously injured in a head on collision of two bikes

NBT न्यूज, फिरोजाबाद: थाना एका क्षेत्र में गुरुवार को वसुंधरा मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि गांव उजीरपुर निवासी अरविंद (45) अपनी पत्नी शशि (38) के साथ दिल्ली से बाइक से घर लौट रहे थे। नगला खेड़ा के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जबरदस्त भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दंपती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उन्होंने हेलमेट पहन रखा था। दूसरी बाइक पर सवार संदीप, सनी और राजीव भी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से संदीप को आगरा रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। अन्य घायलों का इलाज जारी है। हादसे के बाद मृतक दंपती के परिवार में कोहराम मच गया। उनके दो छोटे बच्चे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।