nNBT न्यूज़, चिनहट: कलरव, AISA और जन संस्कृति मंच की ओर से ‘ कला प्रदर्शनी : कलादृश्य ’ का आयोजन किया गया। लाल बारादरी स्थित राज्य ललित कला अकादमी में आयोजित प्रदर्शनी का उद् घाटन प्रो. लालजीत अहीर, पूर्व अध्यक्ष, राज्य ललित कला अकादमी ने किया। उन्होंने युवा कलाकारों की सृजनात्मक ऊर्जा की सराहना की। सत्र की अध्यक्षता प्रख्यात मूर्तिकार सुशील कन्नौजिया ने की, जबकि वरिष्ठ कला समीक्षक शहंशाह हुसैन विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रदर्शनी में 78 कलाकृतियां प्रदर्शित की गईं।



