nNBT न्यूज पटौदी : समाज सुधारक ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले की प्रतिमाओं को मौजाबाद के सरकारी स्कूल में स्थापित किया गया। रामकिशन लीडर की अध्यक्षता में स्वामी सुशील गिरी सच्चिदानंद, फर्रूखनगर पालिका के चेयरमैन बीरबल सैनी, रेवाड़ी स्वीट्स के संचालक सोनू सैनी ने प्रतिमाओं का अनावरण किया। सुशील गिरी ने कहा कि ज्योतिबा फुले व सावित्रीबाई फुले ने अपना सारा जीवन सर्व समाज के लिए समर्पित कर दिया। चेयरमैन बीरबल सैनी ने दोनों के जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया और उनके आदर्शों पर चलने की बात कही।



