5 हज़ार रुपये न देने पर दोस्त पर किया जानलेवा हमला

नवभारतटाइम्स.कॉम

रेवाड़ी में 5 हजार रुपये नहीं देने पर एक छात्र पर उसके सहपाठी ने जानलेवा हमला किया। छात्र की गर्दन पर नुकीली चीज से वार किया गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। यह घटना एक सुनसान जगह पर हुई।

life threatening attack on friend with a sharp object for not giving 5 thousand rupees student serious

n NBT न्यूज, रेवाड़ी: 5 हजार रुपये न देने पर एक छात्र की गर्दन पर सहपाठी ने नुकीली चीज से हमला कर दिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव कालाका निवासी छात्र के परिजनों ने बताया कि मंजीत लिसाना स्थित एक पॉलिटेक्निक का छात्र है। शनिवार को संस्थान की छुट्टी होने के बाद दीपांशु ने मंजीत से स्कूटी पर लिफ्ट मांगी। वह उसे एक सुनसान स्थान पर ले गया और उससे 5 हजार रुपये की मांग की। दीपांशु ने कहा कि उस पर 5 हजार रुपये का कर्ज है, लेकिन मंजीत ने कहा कि उसके पास इतने रुपये नहीं हैं। इस बात से नाराज होकर दीपांशु ने अपने बैग से कोई नुकीली चीज निकाली और उसकी गर्दन पर हमला कर दिया। वह जैसे-तैसे अस्पताल पहुंचा और सूचना परिजनों को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। मंजीत के बयान लेने के बाद पुलिस ने हमलावर दीपांशु के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश तेज कर दी है।