nNBT रिपोर्ट, गुड़गांव
बीजेपी जिला कार्यालय गुरुकमल में रविवार को नारी शक्ति वंदन अधिनियम कार्यक्रम जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी की अध्यक्षता में हुआ। मुख्य वक्ता प्रदेश सचिव गार्गी कक्कड़ ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम कार्यक्रम की विस्तार से रूपरेखा तैयार करवाई। गार्गी कक्कड़ ने कहा कि यह केवल एक कानून नहीं बल्कि भारत की आधी आबादी को सम्मान अधिकार और सशक्त भागीदारी देने का ऐतिहासिक संकल्प है। यह अधिनियम देश की माताओं, बहनों और बेटियों को राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का मार्ग प्रशस्त करता है।इस बैठक में जिला महामंत्री अजीत यादव, जिला उपाध्यक्ष पूनम भटनागर, अलीशा तोमर, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मयंक निर्मल, सहित महिला मोर्चा एवं युवा मोर्चा के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



