शराब के नशे में कर रहे थे हुड़दंग, 6 आरोपी गिरफ्तार

नवभारतटाइम्स.कॉम

रेवाड़ी पुलिस ने असामाजिक तत्वों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हंगामा करने वाले छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। थाना माडल टाउन पुलिस ने सेक्टर-4, सेक्टर-18 और पौसवाल चौक के पास से इन आरोपियों को पकड़ा है। इन लोगों पर गाली-गलौज करने और माहौल खराब करने के आरोप हैं।

6 accused arrested for creating ruckus after drinking alcohol in rewari police took action

n NBT न्यूज, रेवाड़ी

असामाजिक गतिविधियां करने वालों के खिलाफ अभियान चलाते हुए पुलिस ने सार्वजनिक इलाकों में शराब पीकर हुड़दंग करने के तीन मामलों में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार थाना माडल टाउन रेवाड़ी पुलिस ने सेक्टर-4 की मार्केट के पास शराब के नशे में गाली गलौज करने के आरोप में हरिद्वार के सचिन कुमार व शक्तिनगर के सुनील कुमार को काबू किया। वहीं, सेक्टर-18 के पास शराब पीकर माहौल खराब करने पर महेंद्रगढ़ के धर्मबीर और कोटपूतली बहरोड़ के आदित्य को गिरफ्तार किया है। वहीं, पौसवाल चौक के पास हुड़दंग करने पर विकास नगर, रेवाड़ी के विकास और महेंद्रगढ़ के दिनेश को गिरफ्तार किया है।

रेकमेंडेड खबरें