Bhola.Pandey @timesofindia.com
n फरीदाबाद : सोनीपत और पानीपत में पिछले दिनों रेलवे स्टेशनों और ट्रैक के आसपास गोपनीय तरीके से लगाए गए सीसीटीवी कैमरों को लेकर रेलवे पुलिस फोर्स भी अलर्ट मोड पर है। आरपीएफ ने फरीदाबाद, गुड़गांव, गाजियाबाद समेत पूरे दिल्ली डिवीजन के सभी सेक्शन में व्यापक जांच अभियान शुरू कर दिया है। इस कार्रवाई के तहत रेलवे ट्रैक और उनके आसपास के मकानों व इंडस्ट्रीज में लगे कैमरों की गहन जांच की जा रही है। इसके लिए सेक्शन में अलग-अलग आरपीएफ जवानों की ड्यूटी बीट के हिसाब से लगाई गई है।



