रेवाड़ी में पुलिस टीमों ने की पैदल गश्त

नवभारतटाइम्स.कॉम

रेवाड़ी में पुलिस ने अपने-अपने इलाकों में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पैदल गश्त की।

rewari polices foot patrol commitment to maintaining law and order

n NBT न्यूज, रेवाड़ी : पुलिस टीमों ने अपने-अपने इलाकों में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पैदल गश्त की। पुलिस अधीक्षक हेमेन्द्र कुमार मीणा के निर्देशानुसार थाना प्रबंधक रामपुरा PSI संजय, थाना प्रबंधक बावल इंस्पेक्टर संजय कुमार, चौकी इंचार्ज जगन गेट SI संदीप कुमार, चौकी इंचार्ज कुण्ड SI योगेश कुमार व चौकी इंचार्ज सेक्टर-3 रेवाड़ी PSI राकेश कुमार ने अपनी टीमों के साथ गश्त की। इस दौरान उन्होंने स्थानीय निवासियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को समझा और क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की प्रतिबद्धता दोहराई। मुख्य बाजार, बस स्टैंड का निरीक्षण किया।