साउथ सिटी टू में झुग्गियों में लगी आग, तीन घंटे में पाया काबू

नवभारतटाइम्स.कॉम

गुड़गांव के साउथ सिटी टू में झुग्गियों में भीषण आग लग गई। आग की लपटें और धुआं दूर तक फैल गया, जिससे निवासियों में हड़कंप मच गया। आग से दो फ्लैटों का सामान भी जल गया। फायर ब्रिगेड ने तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

massive fire in south city ii slums controlled after three hours of effort goods worth lakhs gutted

n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव

शहर के पॉश एरिया साउथ सिटी टू में मकानों के पीछे खाली प्लॉट में बनी झुग्गियों व वहां रखे सामान में आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि उसकी लपटें और धुआं दूर स्थित फ्लैट्स तक पहुंचने लगा, जिससे निवासियों में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटों के फ्लैटों तक पहुंचने में दो फ्लैटों के ग्राउंड व फस्ट फ्लोर पर रखा सामान जल गया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग पर काबू पाया।

दरअसल साउथ सिटी टू में सुबह 11:20 बजे फायर ब्रिगेड स्टेशन पर आग लगने की सूचना मिली। जिस पर ड्यूटी कर रहे फायर ब्रिगेड कर्मी व सिविल डिफेंस वॉलिंटियर्स मौके पर पहुंचे। सेक्टर-28 फायर स्टेशन से तीन और भीम नगर व डीएलएफ से एक एक फायर टेंडर मंगवाकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। आग की तीव्रता अधिक होने के कारण फायर ब्रिगेड कर्मियों को स्थिति पर काबू पाने के लिए अतिरिक्त संसाधनों का सहारा लेना पड़ा। आग आसपास की इमारतों तक न फैले इसके लिए फायर विभाग की टीमें दोपहर करीब ढाई घंटों तक मशक्कत करती रहीं। आग की ऊंची लपटों को देखकर सोसायटी के लोग बुरी तरह डर गए। धुएं के गुबार से सांस लेने में दिक्कत के भी कुछ मामले सामने आए। राहत की बात यह रही कि इस घटना में अब तक किसी के हताहत होने या जानी नुकसान की सूचना नहीं मिली है। फायर ब्रिगेड विभाग अधिकारियों का कहना है कि कूलिंग का काम जारी है और जल्द ही स्थिति पूरी तरह सामान्य हो जाएगी। हालांकि, आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

रेकमेंडेड खबरें