ट्रैक्टर ने मासूम को कुचला, मौत

नवभारतटाइम्स.कॉम

नूंह के पुन्हाना में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। जमालगढ़ रोड पर एक ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में आठ साल की एक मासूम बच्ची की पानी के टैंकर के नीचे आने से मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

nuh innocent crushed by tractor trolley tragic death

n NBT न्यूज, नूंह : पुन्हाना शहर थाना क्षेत्र अंतर्गत जमालगढ़ रोड पर पानी के टैंकर के नीचे आने से आठ साल की बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शारूख निवासी पुन्हाना ने बताया कि उनकी मां, भाई और भाई की बेटी बाइक पर पुन्हाना आ रहे थे। जमालगढ़ रोड पर ट्रैक्टर चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। ट्रैक्टर के पीछे पानी का टैंकर भी जुड़ा हुआ था। टायर के नीचे आने से आठ साल की मासूम की मौत हो गई।