पेड़ से टकराई कार, मां-बेटी की मौत

नवभारतटाइम्स.कॉम

करनाल में एक दुखद हादसा हुआ। नई कार चलाना सीख रही एक महिला की गाड़ी पेड़ से जा टकराई। इस दुर्घटना में पांच साल की बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। बेटी की मौत का सदमा मां सहन नहीं कर पाईं और दो घंटे बाद उन्होंने भी दम तोड़ दिया।

पेड़ से टकराई कार, मां-बेटी की मौत

NBT न्यूज,करनाल : करनाल में नई गाड़ी में ड्राइविंग सीख रही एक महिला की कार सोमवार को पेड़ से टकरा गई। आगे पिता की गोद में बैठी उनकी 5 साल की बेटी उछलकर शीशे से जा टकराई, जिससे उसकी मौत हो गई। बेटी की मौत का सदमा मां बर्दाश्त नहीं कर पाई और दो घंटे बाद उन्होंने भी दम तोड़ दिया।पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज भेज दिया।

रेकमेंडेड खबरें