n NBT न्यूज़, हथीन : लखनाका स्थित ईंट भट्ठा के पास दुकान पर अवैध रूप से शराब बेच रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। थाना प्रभारी हरिकिशन ने बताया कि हुडिथल निवासी प्लास्टिक कट्टे में अवैध शराब रखे हुए था। विश्वसनीय सूचना के आधार पर उसको पकड़ा गया। उसके पास से 52 पव्वा अवैध शराब बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।



