विज के ऑर्डर पर सस्पेंड ASI बहाल

नवभारतटाइम्स.कॉम
विज के ऑर्डर पर सस्पेंड ASI बहाल

NBT न्यूज,कुरुक्षेत्र : जिले के ज्योतिसर चौकी इंचार्ज असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर संदीप सिंह को सस्पेंशन के 2-3 दिन बाद ही बहाल कर दिया गया है। गौरतलब है कि एएसआई को सस्पेंड करने को लेकर कैबिनेट मंत्री अनिल विज और कैथल की तत्कालीन एसपी उपासना सिंह के बीच बहस हुई थी।

13 फरवरी को कैथल में ग्रीवेंस कमेटी की बैठक के दौरान हुई इस बहस की वीडियो काफी वायरल हुई थी। इसमें मंत्री ने जमीन खरीद से जुड़े एक मामले में ASI संदीप को सस्पेंड करने की बात कही थी। जबकि कैथल एसपी उपासना सिंह ने कहा था कि वो मेरे अंडर नहीं है, क्योंकि उनकी पोस्टिंग कुरुक्षेत्र में है।

इस बहस के कुछ दिन बाद ही उपासना सिंह का कैथल से ट्रांसफर हो गया था। इसके बाद 8 अप्रैल को कुरुक्षेत्र के SP चंद्रमोहन की ओर से ASI संदीप सिंह को सस्पेंड करने का लेटर जारी किया गया। ऑर्डर में कुरुक्षेत्र DSP हेडक्वार्टर सुनील की जांच रिपोर्ट का हवाला दिया गया है। हालांकि 2-3 दिन बाद ही ASI संदीप सिंह को बहाल भी कर दिया गया।